{"_id":"677d6eeb246360434a0f9092","slug":"young-man-attacked-with-knife-injured-jind-news-c-199-1-sroh1009-128121-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: युवक पर चाकू से हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: युवक पर चाकू से हमला, घायल
विज्ञापन
07जेएनडी43: नागरिक अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में दाखिल घायल युवक। स्रोत सोशल मीडिया
जींद। एकलव्य स्टेडियम के पास बाइक सवार युवकों ने एक युवक पर चाकूओं से हमला कर दिया। इसमें युवक को लगभग 15 से ज्यादा चाकू सीने में व कमर में लगे। इसके कारण युवक घायल होकर गिर गया।
घटना की सूचना मिलने पर परिजनों व आसपास के लोगों की सहायता से नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। युवक की पहचान हैबतपुर निवासी 21 वर्षीय शुभम के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार हैबतपुर निवासी शुभम चंडीगढ़ में पढ़ाई करता है। वह पिछले लगभग दो से तीन दिन पहले ही गांव आया था। सोमवार रात को हमलावरों के साथ फोन पर विवाद हुआ था। हमलावर दालमवाला समेत अन्य कई गांवों के बताए जा रहे हैं। इसके चलते मंगलवार को युवक को समझौता करने के लिए एकलव्य स्टेडियम के पास बुलाया। जब वह स्टेडियम के पास गया तो लगभग 14 युवक वहां पर पहले से ही मौजूद थे।
विज्ञापन
शुभम पर वहां पहुंचते ही रात को हुई गाली गलौज को लेकर झगड़ा किया और उस पर चाकूओं से हमला कर घायल कर दिया। घायल को नागरिक अस्पताल में परिजन लेकर आए तो उसकी हालात को गंभीर देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसको हिसार के एक अस्पताल में लेकर गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस घायल के बयान दर्ज करने के लिए हिसार गई है। बयान दर्ज होने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।