फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Young man arrested for molesting a woman after entering her house

Jind News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, युवक गिरफ्तार

Fri, 19 Apr 2024 03:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 19 Apr 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Young man arrested for molesting a woman after entering her house
अलेवा। अलेवा थाना के तहत आने वाले गांव की महिला ने गांव के ही युवक पर रात के समय घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत अलेवा पुलिस को दी है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अलेवा थाना के तहत आने वाले गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात को उसके पति बाहर गए हुए थे और वह अपने बेटे के साथ सोई हुई थी। रात लगभग साढ़े 12 बजे गांव का ही रहने वाला प्रवीन घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। उसने शोर मचाने तो उसके जेठ मौके पर पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि जेठ ने मामले की सूचना डायल 112 पर दी। डायल 112 की गाड़ी के मौके पर पहुंचने के बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया। अलेवा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed