{"_id":"68c85583391914b8bf02bd92","slug":"you-will-get-relief-from-potholes-on-the-highway-jind-news-c-199-1-sroh1006-140976-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हाईवे पर बने गड्ढों से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हाईवे पर बने गड्ढों से मिलेगी निजात
Mon, 15 Sep 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
15जेएनडी33-बारिश से हुए जलभराव के बाद रजबाहा रोड बने गड्ढे। संवाद
उचाना। बारिश के बाद जलभराव से नेशनल हाईवे पर हुए गड्ढों को जल्द भरा जाएगा। इसको लेकर विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने अधिकारियों को जल्द गड्ढों को भरने के निर्देश दिए। सड़कों में बने गड्ढों से वाहन चालकों को होने वाली परेशानी दूर होगी। कुछ सड़कों पर गड्ढों को भरने का काम शुरू हो चुका है। हाईवे पर पिछले दिनों बने गड्ढे के चलते ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। ऐसे ही कई मार्गों पर बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए आफ्त बने हुए है।
शहर के रजबाहा रोड पर गहरे गड्ढे वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों के लिए परेशानी बने हुए है। वाहन चालकों, राहगीरों द्वारा गड्ढों से छुटकारा दिलाने की मांग विधायक से की थी। मंजीत, सुनील, राजा ने कहा कि बारिश का पानी सड़क पर भरने सेे गहरे गड्ढे बने हुए है। कई जगह तो कई-कई फीट के गड्ढे है। नेशनल हाईवे पर गड्ढे होने से हादसा होने का डर रहता है क्योंकि हाईवे पर स्पीड वाहन की अधिक होती है। गड्ढों के चलते दो पहिया वाहन चालक तो गिर कर चोटिल तक हो चुके हैं।
वर्जन
बारिश के बाद जलभराव होने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द गड्ढों को भरने के निर्देश दिए हैं ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी न हो। कई जगह सर्विस रोड पर गड्ढे भरने का काम शुरू करवा दिया है। -देवेंद्र चतरभुज अत्री, विधायक, उचाना