फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Yoga practitioners practiced yoga asanas and pranayama.

Jind News: योग साधकों ने योगासन व प्राणायाम का अभ्यास किया

Sat, 20 Jun 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Yoga practitioners practiced yoga asanas and pranayama.
फोटो 19जेएनडी10-नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में अभ्यास करते हुए। स्रोत प्रशासन
सफीदों। प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नई अनाज मंडी में होने वाले उपमंडल स्तरीय 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर शुक्रवार को फाइनल रिहर्सल हुई। इस दौरान सरपंच एसोसिएशन सफीदों खंड के चेयरमैन निर्वेर सिंह ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर योग साधकों ने अनुशासन के साथ विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने योग की विभिन्न क्रियाओं को पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ करते हुए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। चेयरमैन निर्वेर सिंह ने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति के शरीर और मन को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक सोच को बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम भी है।
विज्ञापन

आयुष विभाग की एमओ डॉ. इशिता ने बताया कि उपमंडल स्तरीय 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। इसमें विधायक रामकुमार गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर तहसीलदार राजेश गर्ग, नायब तहसीलदार संजय पराशर, आयुष विभाग के डॉ. संदीप सिंह, अशोक कुमार, सतीश कुमार, बीईओ सुरेश मलिक, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ राकेश शर्मा, डॉ. नितिका, डॉ. राखी, फार्मासिस्ट कपिल देव, अंकित कुमार, हरीश, कुलबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed