{"_id":"6828cea84321df3c9c081c02","slug":"yashvinder-won-silver-medal-in-khelo-india-youth-boxing-games-welcomed-jind-news-c-199-1-jnd1002-134849-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खेलो इंडिया यूथ बॉक्सिंग गेम्स में यशविंद्र ने जीता रजत पदक, किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खेलो इंडिया यूथ बॉक्सिंग गेम्स में यशविंद्र ने जीता रजत पदक, किया स्वागत
Sat, 17 May 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 17 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
17जेएनडी12-मुक्केबाज यशविंद्र को सम्मानित करते हुए। संवाद
नरवाना। केएम कॉलेज नरवाना बॉक्सिंग खेल नर्सरी के मुक्केबाज यशविंद्र ने 5वें खेलो इंडिया यूथ बॉक्सिंग गेम्स में रजत पदक प्राप्त किया। खिलाड़ी यशविंद्र के पिता राजेंद्र ने बताया कि 5वें खेलो इंडिया यूथ बॉक्सिंग गेम्स पटना में आयोजित किए गए।
उन्होंने बताया कि हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए यशविंद्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक पर कब्जा किया। यशविंद्र ने दो महीने पहले दिल्ली में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स में रजत पदक जीतकर 5वें खेलो इंडिया यूथ नेशनल गेम में अपना स्थान सुनिश्चित किया था।
रजत पदक जीतने पर मुक्केबाज यशविंद्र का गांव में पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा और केएम कॉलेज प्राचार्य डॉ. मीनू ने मुक्केबाज खिलाड़ी यशविंद्र को बधाई दी। प्रोफेसर मेजर सुरेंद्र कुमार, बॉक्सिंग कोच मनदीप नैन और हरियाणा नेशनल टीम के पूर्व कोच गुरमीत सिंह ने भी यशविंद्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।