फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Yash in monkey race competition, Indu leads in obstacle race

Jind News: बंदर दौड़ प्रतियोगिता में यश, बाधा दौड़ में इंदू सबसे आगे

Mon, 18 Dec 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 18 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Yash in monkey race competition, Indu leads in obstacle race
जींद। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बीबीपुर में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। मुख्यातिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी वंदना गुप्ता ने शिरकत की। अध्यक्षता पूर्व आबकारी एवं कराधान अधिकारी प्रेमलता व अधिवक्ता शालू शर्मा ने की। जबकि पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के जेई कपिल पंवान ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी वंदना गुप्ता ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल बहुत जरूरी हैं। साथ ही यह हमारी शिक्षा में एक महत्वपूर्ण कारक है।
विज्ञापन

खेल बच्चे की वृद्धि और विकास का एक अनिवार्य हिस्सा है। वे शरीर के मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस को विकसित करने में सहायता करते हैं। खेल-कूद में भाग लेने से एक छात्र को विभिन्न योग्यताएं, अनुभव और विश्वास प्राप्त होता है, जो उनके व्यक्तित्व के विकास में मदद करता है। लगातार काम करने से न सिर्फ आप थक जाते हैं, बल्कि इससे आपकी उत्पादकता भी कम हो जाती है। इसलिए, बेहतर उत्पादकता और फोकस के लिए खेल गतिविधि को अपनाना बेहतर है। इस अवसर पर समाजसेवी सुरेंद्र पंवार, कपिल पंवार ने स्कूल को साउंड सिस्टम भेंट किया। इस अवसर पर राजकीय स्कूल की प्रधानाचार्या रोशनी देवी, डीपीई कुलदीप, पूर्व अध्यापक व गांव की शिक्षा समिति के सदस्य चंद्रभान, राममेहर, रामफल, रामकुमार, राममेहर साहू, कबड्डी कोच रामपाल, पंचायत सदस्य भूपेंद्र शर्मा, मुकेश गोयत, राजेंद्र सिंह व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
कक्षा पहली व दूसरी में बंदर दौड़ प्रतियोगिता में यश ने प्रथम, दीपांशु ने द्वितीय व दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीसरी व चौथी में रिले दौड़ प्रतियोगिता में भिमंशी व तमन्ना ने प्रथम, रूबी व मानवी ने द्वितीय और यशिका व आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांचवी व छठी के बाधा दौड़ में इंदू ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय और संगम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बोरी दौड़ में संजू ने प्रथम, लता ने द्वितीय व संगम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सातवीं व आठवीं में रस्साकूद में साक्षी ने प्रथम, गीता ने द्वितीय तथा रितू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में साक्षी ने प्रथम, रितिका ने द्वितीय और शीतल व अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौंवी व दसवीं में गोला फेंक में जानसी ने प्रथम, सोनम ने द्वितीय, वंदना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मटकी दौड़ में प्रियंका ने प्रथम, वंदना ने द्वितीय व वर्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed