{"_id":"67b7665811ee8301fd01dafd","slug":"wrestler-sunil-of-mehar-singh-akhara-won-the-title-of-iis-kesari-jind-news-c-17-roh1020-604499-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मेहर सिंह अखाड़े के पहलवान सुनील ने आईआईएस केसरी का खिताब जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मेहर सिंह अखाड़े के पहलवान सुनील ने आईआईएस केसरी का खिताब जीता
Thu, 20 Feb 2025 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 20 Feb 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
20सीटीके35-जीत के बाद मौजूद मेहर सिंह अखाड़े के खिलाड़ी। स्रोत:कोच
रोहतक। आईआईएस हरियाणा दंगल प्रतियोगिता में मेहर सिंह अखाड़े के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता में हिसार में आयोजित की गई।
कोच सोनू ने बताया कि पहलवान सुनील ने आईआईएस केसरी का खिताब जीता व पहलवान साजन ने आईआईएस कुमार का खिताब जीता। उन्होंने बताया कि 67 किलोग्राम ग्रीको रोमन में विकास पहलवान ने रजत पदक व अजय कुमार ने हेवी वेट कैटेगरी में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा 60 किलोग्राम भार वर्ग में सूरज ने स्वर्ण पदक जीता व 74 किलोग्राम भार वर्ग में परविंद्र ने कांस्य पदक जीता। कोच रणवीर ढाका ने विजेता पहलवानों की सराहना की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी अखाड़े के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करके जिले, गांव व अखाड़े का नाम रोशन किया है।
कोच रवि अहलावत, अखाड़ा संचालक मोहित मलिक व हरदीप सिंह ने भी विजेता पहलवानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने सभी पहलवानों को आगे भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।