फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Workshop on solid and e-waste management held in college

Jind News: कॉलेज में सॉलिड और ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर हुई कार्यशाला

Thu, 28 Nov 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 28 Nov 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Workshop on solid and e-waste management held in college
सफीदों। राजकीय पीजी कॉलेज में स्वच्छता सुरक्षा अभियान के तहत सॉलिड और ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता काॅलेज प्राचार्य डॉ. तनाशा हुड्डा ने की। वहीं मुख्य वक्ता के तौर पर संजीव चहल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि डिग्रेडेबल और बायो डिग्रेडेबल वेस्ट को अलग-अलग करना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट को भी अलग से प्रबंधित करना चाहिए, ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने बताया कि जब भी घर पर कूड़े की गाड़ी आए तो उसमें डिग्रेडेबल और बायोडिग्रेडेबल कचरे को अलग रखें। पॉलिथीन को कूड़े में बिना बंद किए फैंकें, इससे खाद बनाने में आसानी होगी। इसके साथ-साथ यह भी ध्यान रखें कि कचरे को कभी ना जलाएं। कचरा जलाने से पर्यावरण बहुत ज्यादा प्रदूषित होता है। अंत में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। प्राचार्य डॉ. तनाशा हुड्डा ने कहा कि वेस्ट मैनेजमेंट आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। विद्यार्थियों को इस दिशा में जागरूक और जिम्मेदार बनना चाहिए। इस दौरान दिनेश कुमार, मोहनलाल, मीनाक्षी, मुकुल, रीनू, ज्योति कंवल, डॉ. अनिल, डॉ. मंजीत, डॉ. रूचि भारद्वाज, दीपक व राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed