{"_id":"66e497d0fcf16e3fe102fa94","slug":"workshop-held-for-police-personnel-regarding-elections-jind-news-c-199-1-sroh1007-122954-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चुनाव को लेकर पुलिस कर्मियों की हुई कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चुनाव को लेकर पुलिस कर्मियों की हुई कार्यशाला
Sat, 14 Sep 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
13जेएनडी16: कार्यशाला में पुलिसकर्मियों को चुनावी ड्यूटी के लिए जागरूक करते हुए अधिकारी। पुलिस
जींद। चुनाव में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, आदर्श आचार संहिता का पालन करवाने, निष्पक्ष ड्यूटी करने के लिए जिला पुलिस के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें डीएसपी जोगेंद्र सिंह व पुलिस अकादमी मधुबन से आए उप निरीक्षक अजमेर सिंह, रामनिवास व पवनदीप कौर ने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाना है, इसलिए पोलिंग बूथ एवं ड्यूटी पर नियुक्त समस्त अधिकारी, कर्मचारी ड्यूटी के दौरान निष्पक्ष होकर ड्यूटी करें। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी सूचना के संबंध में संबंधित थाना प्रभारी व उच्च अधिकारियों को दूरभाष से तत्काल सूचित किया जाए।