फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Working class is the soul of nation's development: Middha

राष्ट्र के विकास की आत्मा श्रमिक वर्ग : मिड्ढा

Mon, 29 Sep 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 29 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Working class is the soul of nation's development: Middha
28जेएनडी35-डीआरडी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेता हुआ श्रमिक वर्ग। स्रोत प्रशासन
जींद। हरियाणा भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा डीआरडीए हॉल में जिला स्तरीय श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरुग्राम में आयोजित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण भी दिखाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि राष्ट्र के विकास की आत्मा श्रमिक वर्ग है। श्रमिक समाज की वह इकाई हैं जो बिना किसी अपेक्षा के अपने परिश्रम, निष्ठा और पसीने से राष्ट्र की नींव को मजबूती प्रदान करते हैं। उनके श्रम से सभ्यता, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का निर्माण होता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का नेतृत्व एक नवीन सोच, जनपक्षीय शासन और समावेशी विकास की दृष्टि को सार्थक करता है। सरकार श्रमिकों को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि सहभागी नागरिक के रूप में देखती है। एक ऐसा नागरिक जो राज्य के निर्माण में सहभागी है, और जिसे राज्य भी पूर्ण सम्मान प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान सिंह मान, श्रम विभाग के सहायक निदेशक नरेंद्र सिंह मान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed