फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Workers Outraged Over Closure of Labor Portal; 'Mazdoor Mahapanchayat' to be Held on June 15

Jind News: श्रम पोर्टल बंद होने पर मजदूरों में रोष, 15 जून को होगी मजदूर महापंचायत

Fri, 22 May 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Workers Outraged Over Closure of Labor Portal; 'Mazdoor Mahapanchayat' to be Held on June 15
22जेएनडी04: पिल्लूखेड़ा में 15 जून को मजदूर महापंचायत की तैयारियों को लेकर बैठक करते हुए। स्रोत
जींद। गांगोली गांव में भवन निर्माण कामगार यूनियन की ब्लॉक कमेटी की बैठक प्रधान मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में श्रम विभाग की नीतियों और लंबे समय से बंद पड़े श्रम कल्याण बोर्ड के पोर्टल को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

यूनियन के जिला सचिव संदीप जाजवान और ब्लॉक सचिव राजेश भंभेवा ने कहा कि पिछले 11 महीनों से श्रम पोर्टल बंद पड़ा है। इसके चलते हजारों निर्माण मजदूरों के पंजीकरण, नवीनीकरण और विभिन्न योजनाओं का लाभ पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

मजदूर लगातार विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि पोर्टल बंद होने से मजदूरों के बच्चों की छात्रवृत्ति, मातृत्व सहायता, पेंशन और चिकित्सा सहायता जैसी योजनाएं प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही बड़ी संख्या में मजदूरों की कापियां भी काट दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में 15 जून को पिल्लूखेड़ा ब्लॉक में मजदूर महापंचायत आयोजित की जाएगी। गांव-गांव जाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और श्रम मंत्री व मुख्यमंत्री के पुतले फूंके जाएंगे। इस अवसर पर राजेंद्र, दलबीर, महेंद्र, बलराज, बिट्टू और सतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed