{"_id":"6614339ce8846e884a0c9401","slug":"workers-leg-cut-off-after-falling-into-machine-jind-news-c-199-1-sroh1009-115477-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मशीन में आने से मजदूर का पैर कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मशीन में आने से मजदूर का पैर कटा
Mon, 08 Apr 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
जींद। शुगर मिल में मजदूर का काम के दौरान पैर फिसलकर मशीन में आने से कट गया। इस पर मजदूर ने ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाकर सदर थाना पुलिस को ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दी है।
पुलिस को दी शिकायत में झांझ कलां गांव निवासी अजय ने बताया कि वह शुगर मिल में सल्फर चूने की मशीन पर हेल्पर का काम करता था। 23 मार्च को वह चूने की मशीन को बंद करने के लिए नीचे आ रहा था। इस दौरान वहां पर सुरक्षा के कोई प्रबंध ठेकेदार ने नहीं किए थे। वहां पर चूने के कारण फिसलन बनी हुई थी। जहां से वह फिसलकर नीचे मशीन में गिर गया। उसका पैर कट गया। इस कारण वह स्थायी दिव्यांग हो चुका है। ठेकेदार ओम इंटरप्राइजेज कंपनी के मालिक ने वहां पर सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की थी। सदर थाना पुलिस ने ओम इंटरप्राइजेज कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद