फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Workers celebrated BSP supremo Mayawati's birthday

Jind News: कार्यकर्ताओं ने मनाया बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन

Wed, 15 Jan 2025 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Workers celebrated BSP supremo Mayawati's birthday
15जेएनडी09: मायावती के जन्मदिन पर रानी तालाब पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बसपा कार्यकर्ता।
जींद। बसपा जिला कार्यकारिणी के तत्वावधान में बुधवार को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्षा कुमारी मायावती का 69वें जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में डॉ. आंबेडकर चौक पर मनाया गया। इसमें बसपा के सभी जिला, विधानसभा, सेक्टर कमेटी, बूथ कमेटियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदेश सचिव आजाद सहरावत व अधिवक्ता देशराज सरोहा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मवीर भुक्कल ने की।
विज्ञापन


देशराज सरोहा ने कहा कि मायावती सर्व समाज की नेता हैं। उन्हें चार बार उत्तर प्रदेश की सरकार चलाने का अनुभव है। उन्होंने कहा कि बसपा पार्टी महापुरुषों की विचारधाराओं की पार्टी है। मायावती ने उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के बाद हर गरीब वर्ग के भूमिहीन लोगों को तीन-तीन एकड़ के सदा के लिए पट्टे देने का काम किया। बेघर लोगों को पक्के मकान देने का काम किया। बेरोजगारों को रोजगार देने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज देश के लोगों ने कांग्रेस व भाजपा को देख लिया है, लेकिन कांग्रेस-भाजपा ने लोगों के लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन

आज लोग बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती की तरफ देख रहे हैं। दिल्ली चुनाव में बसपा अपना बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है। इस अवसर पर सूरत सिंह, पं नरेश गौतम, लाला पुरुषोत्तम दास बूरेवाला, राजेश मेहनदिया, राजेंद्र, महेंद्र चावला रामदिया, नरुधीन वकील, राजेश सिंघाना, रामेश्वर, रामकिशन, मिट्ठू गौतम, द्वारका फुलिया, मोहन, ओमप्रकाश, गौरव, सतपाल, रामफल गहलोत, सुरेश, दिलबाग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed