फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Workers and employees took to the streets to get their demands met.

Jind News: मांगों का पूरा कराने के लिए सड़क पर उतरे कर्मचारी, मजदूर

Thu, 12 Feb 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 12 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Workers and employees took to the streets to get their demands met.
12जेएनडी17: गोहाना रोड पर विरोध प्रदर्शन करते हुए वि​भिन्न संगठनों के सदस्य। संवाद
जींद। सर्वकर्मचारी संघ के आह्वान पर हुई देशव्यापी हड़ताल का जिले में असर रहा। बैंकिंग, स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली और जनस्वास्थ्य जैसे विभागों में कामकाज प्रभावित हुआ। इससे आमजन को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा। हड़ताल के समर्थन में लगभग एक हजार कर्मचारी रहे। इसमें हरियाणा रोडवेज संयुक्त किसान मोर्चा, भारतीय किसान यूनियन, सीटू आदि यूनियन शामिल हुईं।
विज्ञापन

हड़ताल के समर्थन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने विभागों के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लघु सचिवालय तक विरोध, प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखाओं में लेनदेन ठप रहा। नकदी जमा कराने, निकालने और चेक क्लियरेंस जैसे कार्य नहीं हो सके। इससे व्यापारियों, किसानों और आम ग्राहकों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

कई लोग घंटों बैंक के बाहर इंतजार करते रहे लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से उन्हें मायूस लौटना पड़ा। नागरिक अस्पताल में भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। एक्सरे सुविधा बाधित होने से मरीजों को जांच के लिए इंतजार करना पड़ा या निजी लैब का रुख करना पड़ा। वहीं लैब में नियमित कर्मचारियों की अनुपस्थिति के चलते सैंपल लेने का कार्य स्टूडेंट्स से करवाया गया। दूरदराज से आए मरीजों को उपचार में देरी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा असर सिंचाई, बिजली और जनस्वास्थ्य विभाग में देखने को मिला। इन विभागों के बड़ी संख्या में कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कई इलाकों में पानी और बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। रोडवेज कर्मचारियों ने भी सुबह 10 से 12 बजे तक बस अड्डे पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान बस सेवाएं प्रभावित हुई।
विरोध प्रदर्शन के कारण गोहाना रोड पर जाम की स्थिति बन गई। इसमें कई वाहन चालक लंबे समय तक फंसे रहे। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को बिना काम कराए ही लौटना पड़ा। पुरानी पेंशन नीति लागू करने, मनरेगा के संशोधित कानून को वापस लेने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन, चालक परिचालकों का पे ग्रेड बढ़ाने, रोडवेज का निजीकरण बंद करने आदि की मांग की।
बाक्स
कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान ने भी भाग लिया
कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान ऋषिपाल सिहाग ने भी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए हड़ताल में भाग लिया। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर पहुंचा। कर्मियों के साथ पुराने बस अड्डे से लघु सचिवालय तक विरोध प्रदर्शन किया।
बाक्स
मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, मनरेगा मजदूर और सीटू संगठन से जुड़े कर्मियों ने भी हड़ताल का समर्थन करते हुए लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।


वर्जन सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को नजरअंदाज कर रही है। इससे हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। अब दिल्ली में होने वाली रैली में कर्मचारी ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर सरकार से मांग मनवाने का काम करेंगे।-संजीव ढांडा, जिला प्रधान सर्वकर्मचारी संघ।

12जेएनडी17: गोहाना रोड पर विरोध प्रदर्शन करते हुए विभिन्न संगठनों के सदस्य। संवाद

12जेएनडी17: गोहाना रोड पर विरोध प्रदर्शन करते हुए विभिन्न संगठनों के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed