{"_id":"6a2d9ddf6441862e600b078b","slug":"worker-electrocuted-dies-during-treatment-jind-news-c-199-1-jnd1005-155045-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: करंट से झुलसे मजदूर की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: करंट से झुलसे मजदूर की उपचार के दौरान मौत
Sat, 13 Jun 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
नरवाना। हनुमान नगर में मकान निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसे एक मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की बेटी की शिकायत पर मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रीतम बाग निवासी परमीत ने बताया कि पिता प्रदीप 7 जून की सुबह हनुमान नगर में दीपक सान्याल के मकान पर चिनाई का काम करने गए थे। आरोप है कि मकान की छत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी और तार काफी नीचे थे। प्रदीप ने काम करने में खतरा बताते हुए आपत्ति जताई, लेकिन मकान मालिक ने बिजली लाइन बंद करवाने की बात कहकर उन्हें काम जारी रखने के लिए कहा। शिकायत के अनुसार काम के दौरान प्रदीप हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ गए। पहले नरवाना के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से जींद और बाद में हिसार के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां 12 जून को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या - 2 व 3 पर लगे स्टॉल के बाहर रखा दूसरी कंपनी का पानी। सं