फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Work to build parking on vacant land near Gurudwara started

गुरुद्वारा के पास खाली पड़ी जमीन पर पार्किंग बनाने का काम शुरू

Thu, 17 Mar 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Work to build parking on vacant land near Gurudwara started
जींद। शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर परिषद ने गुरुद्वारा के पास खाली पड़ी जमीन पर पार्किंग बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल यहां टैक्सी चालक अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं। ऐसे में नगरपरिषद ने इन गाड़ियों को यहां से हटवा दिया है। यहां पार्किंग बनने से सड़कों के किनारे खड़े होने वाले वाहनों को सही जगह मिलेगी और जाम से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दरअसल गोहाना रोड से लेकर मेन बाजार, पंजाबी बाजार, घंटाघर चौक तक ही पूरा बाजार सिमटा हुआ है। यहां खरीदारी के लिए जाने वाले लोगों को पार्किंग नहीं होने के कारण अपने वाहन सड़कों के किनारे ही खड़े करने पड़ते हैं। इससे फुटपाथ पर वाहन खड़े होने के कारण पैदल चलने वाले लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है। इससे जहां हादसे की आशंका बनी रहती है, वहीं जाम भी लगा रहता है। ऐसे में अब बाजार में जाने वाले लोगों को यहां पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed