फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Work on filling roadside berms begins, 20 lakh will be spent

Jind News: सड़कों के किनारे बर्म भरने का काम शुरू, 20 लाख होंगे खर्च

Tue, 25 Nov 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Work on filling roadside berms begins, 20 lakh will be spent
25जेएनडी13: शहर के गोहाना रोड के साथ लगती ग्रीन बेल्ट की बर्म को पक्का करते हुए मजदूर। संवाद
जींद। शहर में लंबे समय से सड़कों के किनारे टूटे हुए बर्म की वजह से लोग परेशान हैं। समस्याओं को देखते हुए नगर परिषद ने शहर की मुख्य सड़कों के किनारे बर्म भरने का कार्य शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत गोहाना रोड पर चक्की मोड़ से की गई है। नगर परिषद की ओर से वार्ड 17 में सड़क किनारों के क्षतिग्रस्त हिस्सों को भरने और समतल करने पर 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि बरसात के मौसम में सड़कों किनारे गड्ढों में पानी भरकर फिसलन की स्थिति बन जाती थी। वहीं, सूखे मौसम में धूल और मिट्टी उड़ने से वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कत झेलनी पड़ती थी।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि शहर के कई इलाकों में सड़कें तो ठीक हैं लेकिन उनके किनारे बने गड्ढे लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे थे। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को बारिश के दिनों में गिरने का खतरा बना रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बर्म भरने से सड़क की चौड़ाई सुरक्षित तरीके से उपयोग में लाई जा सकेगी और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। चक्की मोड़ से लेकर आगे तक लंबे समय से सड़क किनारे मिट्टी उखड़ी हुई थी। इससे रोजाना धूल उड़ती थी और पास के दुकानदार भी परेशान थे। कई बार दुपहिया वाहन चालक सड़क से नीचे उतरते ही फिसल जाते थे।

बर्म भरने का काम चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। पहले उन सड़कों को प्राथमिकता दी जा रही है। जो शहर के मुख्य मार्गों के साथ लगती हैं। धीरे-धीरे शहर के अन्य वार्डों में भी इसी तरह के कार्य शुरू किए जाएंगे। बर्म ठीक हो जाने के बाद सड़कें मजबूत होंगी और बारिश में पानी जमा होने की समस्या भी कम होगी।-डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed