फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Work of Tehsil and e-Disha center affected due to strike of clerks

Jind News: लिपिकों की हड़ताल से तहसील और ई-दिशा केंद्र के काम प्रभावित

Thu, 15 Aug 2024 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Work of Tehsil and e-Disha center affected due to strike of clerks
लिपिक वर्ग की तीन दिन चल रही हड़ताल को 20 अगस्त तक बढ़ा दिया है। अब लिपिक वर्ग केवल कार्य वाले दिनों में ही धरने पर बैठेगा। बुधवार को धरने पर लिपिकों ने यह निर्णय लिया।
विज्ञापन

धरने पर 20 अगस्त को लिपिक एकजुट होकर निर्णायक फैसला लेंगे। यदि आमरण अनशन पर भी बैठना पड़ा तो जिला जींद आमरण अनशन के लिए भी तत्पर हैं। हर हाल में लिपिक वर्ग अपनी मांगों को पूर्ण करवाकर ही कार्यालयों में लौटेंगे और 35400 बेसिक पे लेकर ही दम लेंगे। वहीं दूसरी तरफ तहसील कार्यालय और ई-दिशा केंद्र में हड़ताल से काम प्रभावित हो गया, जिसके कारण लोगों को परेशानी हुई। लोगों को मैरिज रजिस्टेशन, रजिस्ट्री, प्रमाणपत्र समेत अन्य ई-दिशा केंद्र के कार्यों को बनवाने में परेशानी आई। लोग अपने कार्य करवाने के लिए इंतजार करते रहे। इसके अलावा रजिस्ट्रियों पर भी असर दिखाई दिया। बुधवार को बारिश आने के कारण लिपिकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

धरनास्थल पर बरसाती पानी भर गया, जिससे लिपिकों को वहां बिछाए गद्दों को उठाना पड़ा। दोपहर बाद लिपिकों ने धरने से सामान समेट लिया और फिर सभी अपने-अपने घरों की ओर लौट गए। अब वे 16 अगस्त को धरने पर पहुंचेंगे। जिला प्रधान राजपाल दूहन कहा कि उन्हें पहले 19700 रुपये वेतन के रूप में मिल रहे थे। सरकार ने फरवरी 2024 में उनके वेतन में दो हजार रुपये की बढ़ोतरी करते हुए 21700 रुपये कर दिया। अब उनकी मांग है कि उनका बेसिक वेतन 35400 किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी मांग पूरी नहीं होने पर भाजपा सरकार का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर विपक्ष को समर्थन दिया जाएगा। इस तरह लोकसभा चुनाव में कर्मचारियों ने भाजपा के खिलाफ वोटिंग की। अब विधानसभा चुनाव में भी सह परिवार और रिश्तेदार सरकार के खिलाफ वोटिंग करेंगे। हड़ताल में जिला उपप्रधान सुरेश फौजी, जिला सचिव योगेंद्र खटकड़, संजय फौजी, चरण सिंह, सुमित, माया देवी, विनिता पटवा और रिंकू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed