{"_id":"687ea94c6e9cec8e23087457","slug":"work-of-changing-wires-and-installing-poles-went-on-in-the-city-jind-news-c-199-1-sroh1006-138122-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शहर में चला तार बदलने और पोल लगाने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शहर में चला तार बदलने और पोल लगाने का काम
Tue, 22 Jul 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
21जेएनडी04-शहर में चल रहा केबल बदलने का कार्य। संवाद
जींद। बिजली निगम ने सोमवार को शहर में कई जगह तार बदलने और पोल खड़े किए। यह कार्य लगभग 4 घंटे चला। इससे शहर की कई कॉलोनियों की बिजली सप्लाई बाधित रही, जिससे शहरवासियों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। बिजली सप्लाई दोपहर 3 बजे के बाद बहाल हो पाई। इसके बाद शहरवासियों ने राहत की सांस ली।
सोमवार को बिजली निगम ने आरडीएसएस कार्य योजना के तहत कार्य शुरू किया। निगम कर्मचारियों ने करीब 11 बजे तार बदली और पोल खड़े करने की कार्रवाई शुरू की। यह कार्य तीन बजे तक चला। इस दौरान सिटी सब डिवीजन के सिटी-5 फीडर का इलाका काठ मंडी, सिटी-4 फीडर सफीदों रोड, सिटी-3 फीडर साईं मंदिर के पास, गोहाना रोड फीडर का इलाका डीएवी पब्लिक स्कूल के पास काम चला।
इसके अलावा कैथल रोड फीडर ऑन रोड इलाका, लिंक रोड फीडर खटीक मोहल्ला, जुलाना सब डिविजन में लाइन पार अर्बन फीडर मालवी रोड पर कार्य किया गया। इसके कारण संबंधित लाइनों को बंद करना पड़ा। इसको लेकर बिजली निगम सर्कल में करीब 225 शिकायतें दर्ज कराई गईं।
विज्ञापन
निगम ने पहले नहीं सूचना
शहरवासी राजेश, संदीप, रोहताश, प्रवीण, बिमला, रामभतेरी, सुदेश, सावित्री का कहना था कि सोमवार को उनके इलाके में लगभग 4 घंटे बिजली बाधित रही। इसके कारण दैनिक कार्य प्रभावित हुए वहीं गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि तार बदलने और पोल खड़े करने थे तो इसकी सूचना एक दिन पहले देनी चाहिए थी लेकिन बिजली निगम ने सूचना देनी उचित नहीं समझी। यदि उन्हें एक दिन इस बारे में जानकारी मिल जाती तो वह अपनी व्यवस्था कर लेते। इससे दैनिक कार्य तो प्रभावित नहीं होते। निगम को चाहिए कि ऐसे कार्य करने से पहले शहरवासियों को पहले सूचित करें जिससे शहरवासियों को परेशानी न हो।
बारिश न होने से फिर बढ़ी बिजली खपत
तारीख
खपत लाखों में
11 जुलाई
95.70
12 जुलाई
110.92
13 जुलाई
106.01
14 जुलाई
105.29
15 जुलाई
101.90
16 जुलाई
113.21
17 जुलाई
107.91
18 जुलाई
113.72
19 जुलाई
112.32
20 जुलाई
114.67
21 जुलाइ
110.93
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आरडीएसएस कार्य योजना के तहत शहर में कई जगह तार बदलने और पोल खड़ा करने का काम किया गया था। इसके कारण शहर में संबंधित एरिया में बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी थी। दोपहर 3 बजे के बाद पूरे शहर की सप्लाई बहाल हो गई थी।
-विकास मलिक, एक्सईएन, बिजली निगम जींद