फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Work of Antyodaya Saral Kendra affected due to server down

Jind News: सर्वर डाउन होने से अंत्योदय सरल केंद्र का काम प्रभावित

Wed, 02 Jul 2025 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Work of Antyodaya Saral Kendra affected due to server down
02जेएनडी02-अंत्योदय सरल केंद्र में प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे लोग। संवाद
जींद। पिछले कई दिनों से सर्वर डाउन होने के कारण सरल पोर्टल प्रमाण पत्र बनाने का काम अटका हुआ है। पोर्टल का सर्वर डाउन होने से काम नियमित रूप से नहीं चल रहा है। काम करवाने को लेकर लोगों को ई-दिशा केंद्र के चक्कर काटने पड़ रहे हैं और लंबा इंतजार करना पड़ता है। सर्वर डाउन होने से जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


जींद के अंत्योदय सरल केंद्र में रोजाना 15 से 20 आय, जाति, जन्म-मृत्यु, शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन आते हैं। रोजाना लोग पोर्टल सुचारू रूप से चलने की आस में ई-दिशा आते हैं, लेकिन कई देर तक इंतजार करने के बाद भी प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे है।
विज्ञापन

शहरवासी रामबीर, सोमबीर, सुखदेव, राहुल, मंगतराम, राजबाला, सुनीता, ज्योति का कहना है वह आय, जाति, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का आवेदन करने के लिए आए थे, लेकिन पिछले दो घंटे से पोर्टल का सर्वर डाउन चल रहा है। अब जब भी चलेगा, तभी उनको उम्मीद होगी कि उनका काम बन पाएगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब कर्मचारियों से पोर्टल चलने बारे पूछा जाता है कि वो शीघ्र चलने का आश्वासन देते हैं। हालांकि उनका कहना था कि पोर्टल पिछले कई दिनों से दोपहर के समय रूक जाता है। सुबह और दोपहर बाद ठीक चल पड़ता है, लेकिन दोपहर के दो-तीन घंटे सर्वर रूक जाता है, जिससे काम प्रभावित होता है।

वर्जन

कभी-कभी सर्वर डाउन हो जाता है, लेकिन मई माह से काफी अच्छा चल रहा है। वैसे लोगों के अपने काम करवाने के लिए कोई दिक्कत नहीं आ रही है।

--प्रिया मोर, इंचार्ज, अंत्योदय सरल केंद्र, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed