फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women's Day celebrated at Datasinghwala border

Jind News: दातासिंह वाला बॉर्डर पर मनाया महिला दिवस

Sat, 09 Mar 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 09 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Women's Day celebrated at Datasinghwala border
जींद/नरवाना। दातासिंह वाला बॉर्डर पर शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तीकरण दिवस मनाया गया। दातासिंह वाला बॉर्डर पर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। छोटी सी बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ एक कविता प्रस्तुत की। इसमें कहा गया कि किसान ही देश को खुशहाल कर सकता है, लेकिन सरकार किसान को बर्बाद करने पर तुली हुई है। मंच का संचालन भी महिला किसानों ने किया।
विज्ञापन

महिला किसान नेता प्रेम कौर ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं वह यहां से पीछे नहीं हटेंगी। इसके लिए उन्हें कोई भी कुर्बानी देनी पड़े। सरकार रास्ते रोककर संविधान के उल्लंघन कर रही है। आज लोकतंत्र पूरी तरह से खतरे में है। इसी प्रकार किसान भी खतरे में हैं। यह लड़ाई किसान और संविधान को बचाने के लिए है। सरकार गोलियों का डर दिखाकर किसानों को डरना चाहती है, लेकिन यह मेहनत करने वाली कौम है। अपनी मेहनत से इसने देश के रंग बदले हैं। देश को विकास के रास्ते पर लाया है, पीछे हटने वाली नहीं है। जब सभी देश आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे थे तो कृषि ही एकमात्र ऐसा व्यवसाय रहा, जिसने देश को डूबने नहीं दिया, लेकिन सरकार में बैठे लोग आज किसान को मिटाने पर तुले हुए हैं। चुनाव में इसका बदला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed