फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women took out Kalash Yatra demanding development of Jind

Jind News: जींद के विकास की मांग को लेकर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Thu, 04 Jan 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Women took out Kalash Yatra demanding development of Jind
03जेएनडी35 : जींद के विकास की मांग को लेकर क्लश यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद
जींद। जींद के माथे पर लगे पिछड़ेपन के दाग को मिटाने के लिए पहली बार जींद शहर में हजारों महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। यह महिलाएं मध्य उत्तरी हरियाणा विकास संगठन से जुड़ी हुई थी। उन्होंने सिर पर कलश उठाए हुए थे, उन पर जींद के विकास की मांगें लिखी हुई थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शहर की पुरानी अनाज मंडी में जमा हुए। मध्य उत्तरी हरियाणा विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण शर्मा द्वारा आयोजित इस सभा में पहुंचे लोगों में जींद के पिछड़ेपन को लेकर काफी उत्साह था, तो जींद के पिछड़ेपन पर रोष भी था। संगठन ने लघु सचिवालय परिसर पहुंचकर नगराधीश नमिता कुमारी को मांगों का ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी में लोगों को संबोधित करते हुए शिवनारायण शर्मा ने कहा कि जींद प्रदेश का पुराना जिला है। यहां से लोग सत्ता हासिल करते रहे, लेकिन जींद का विकास नहीं करवाया। आज जींद प्रदेश के सबसे पिछड़े जिलों में है। यह पिछड़ापन जींद के लोगों को दर्द दे रहा है। जींद के लोग इस दर्द को और ज्यादा सहन नहीं करेंगे। विकास के लिए जरूरत पड़ी तो बहुत बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सतीश जिंदल, ऋषिराम नंबरदार, अर्जुन सैनी, सुभाष बवेजा, ओम नारायण, स्वामी सूर्यानंद, महेश जिंदल, रामचंद्र अत्री, विजय जागलान, भगवत दयाल शर्मा, दीनदयाल शर्मा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब महिलाओं को संभालनी होगी जिम्मेदारी
मध्य उत्तरी हरियाणा विकास संगठन की महिला प्रदेशाध्यक्ष वृंदा शर्मा ने कहा कि अब जींद के विकास के लिए महिलाओं को जिम्मेदारी संभालनी होगी। अब तक पुरुषों ने इसके लिए कोई प्रयास नहीं किया। यदि अब पुरुष महिलाओं का साथ दें तो वह जींद का विकास करवा सकती हैं। महिलाओं अब हर क्षेत्र में सक्षम हैं। इसलिए जींद के विकास की बात उठाने में भी आज महिलाएं सबसे आगे हैं।

विकास के लिए पहली बार दिखाई दी कलश यात्रा
अब तक महिलाएं कलश यात्रा केवल धार्मिक आयोजनों पर निकालती थी। बुधवार को पहली बार जींद के विकास के लिए महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इस यात्रा में शामिल महिलाओं ने अपने सिर पर मटकी जैसे कलश उठाए हुए थे। इन पर जींद को पर्यटन स्थल बनाओ, जींद को एनसीआर से बाहर करो, जींद में बड़ा औद्योगिक क्षेत्र और उसमें बड़ा सरकारी उद्योग स्थापित किया जाए, महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग लिखी थी। जींद में बड़ा चिड़ियाघर विकसित करने की भी मांग लिखी थी। महिलाएं जिन बाजारों से गुजरी, वहां उन पर दुकानदारों ने फूल बरसाए। लघु सचिवालय परिसर में आए लोग इस नजारे को देखकर हैरान थे। उन्होंने पहली बार ऐसी कलश यात्रा देखी थी, जो विकास के लिए निकाली गई थी।

03जेएनडी35 : जींद के विकास की मांग को लेकर क्लश यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद

03जेएनडी35 : जींद के विकास की मांग को लेकर क्लश यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद

03जेएनडी35 : जींद के विकास की मांग को लेकर क्लश यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद

03जेएनडी35 : जींद के विकास की मांग को लेकर क्लश यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed