फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women took out a Kalash Yatra from Shiv Chowk to the Jayanti Devi Temple.

Jind News: शिव चौक से जयंती देवी मंदिर तक महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Tue, 12 May 2026 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Women took out a Kalash Yatra from Shiv Chowk to the Jayanti Devi Temple.
11जेएनडी19-जिला स्तरीय सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम को संबोधित करते डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स्रोत
जींद। जयंती देवी मंदिर परिसर में सोमवार को जिला स्तरीय सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिव चौक से जयंती देवी मंदिर तक निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुआ। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर कलश लेकर धार्मिक गीतों के साथ आगे बढ़ीं। मंदिर परिसर में पहुंचने पर पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में एकता और संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि भगवान शिव का सोमनाथ मंदिर हिंदू धर्म का प्राचीन ज्योतिर्लिंग है। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम स्थान रखता है। यह केवल एक मंदिर नहीं बल्कि भारत की संस्कृति, चेतना, आस्था और साहस का जीवंत प्रतीक है।
डिप्टी स्पीकर ने कहा कि एक हजार वर्ष पूर्व सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण भारत की संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना पर हमला था। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और महान राष्ट्रवादी के.एम. मुंशी ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का सपना साकार किया। आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व केवल उत्सव नहीं बल्कि राष्ट्र गौरव और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकी युग में युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कार और इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। सोमनाथ मंदिर हमें यह सिखाता है कि चाहे कितनी भी चुनौतियां आएं, हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए। आज आवश्यकता इस बात की है कि नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और पूर्वजों के संघर्षों की जानकारी हो।

इस अवसर पर एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम जींद सत्यवान मान, पुजारी नवीन कुमार शास्त्री, राजेश स्वरूप शास्त्री मौजूद रहे।

देवेंद्र अत्री ने विशेष प्रदर्शनी का किया अवलोकन
विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे उचाना विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि सरकार ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक पूरे वर्ष किया जाएगा। देशभर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष रेल यात्राओं का संचालन किया जा रहा है जिससे अधिकाधिक लोग सोमनाथ धाम के दर्शन कर सकें। उन्होंने जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई गई विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित भारत की सांस्कृतिक विरासत, सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक महत्व तथा राष्ट्र गौरव से जुड़ी जानकारियों को गहनता से देखा और विभाग के प्रयासों की सराहना की।

11जेएनडी19-जिला स्तरीय सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम को संबोधित करते डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स्रोत

11जेएनडी19-जिला स्तरीय सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम को संबोधित करते डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed