{"_id":"66f849987e14163d0a0160de","slug":"women-teachers-will-get-50-percent-reservation-in-jjp-rule-naina-jind-news-c-199-1-sroh1007-123684-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजपा राज में महिला टीचर को मिलेगा 50 प्रतिशत आरक्षण : नैना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जजपा राज में महिला टीचर को मिलेगा 50 प्रतिशत आरक्षण : नैना
Sat, 28 Sep 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
उचाना। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की माता एवं निर्वतमान विधायक नैना चौटाला ने कहा कि गठबंधन सरकार बनने पर गर्भवती महिलाओं के लिए लाडली बेबी योजना लागू की जाएगी। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को पांच हजार रुपये हर महीने दिए जाएंगे। इसके अलावा आंगनबाड़ी और आशा वर्करों का मानदेय बढ़ाकर 21 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। नैना चौटाला शनिवार को अलेवा गांव में हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम में पहुंची हुई थी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जजपा ने पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण लागू किया था और अब इसी तरह सरकार बनने पर शिक्षकों की भर्ती में भी महिलाओं को 50 आरक्षण दिया जाएगा। कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीरेंद्र सिंह ने महिलाओं को बांझ कहकर एक मां की कोख का अपमान किया है। इस अवसर पर जजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण मौजूद रहीं।