फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women's documents accused of taking loans in a fake manner

महिलाओं के दस्तावेज पर फर्जी तरीके से लोन लेने का आरोप

Wed, 08 Sep 2021 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Women's documents accused of taking loans in a fake manner
फर्जीवाड़े की डीसी को शिकायत देने जातीं गतौली गांव की महिलाएं। संवाद - फोटो : Jind
गतौली गांव में महिलाओं को सरकारी योजनाओं के माध्यम से लोन दिलवाने के नाम पर लगभग 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव की ही एक महिला ने कर्ज दिलवाने की बात कहकर महिलाओं की बगैर जानकारी उनके दस्तावेज ले लिए और इन दस्तावेजों के आधार पर महिलाओं के नाम कई तरह के लोन करवा लिए। किसी भी महिला को यह राशि भी नहीं दी। जब बैंक की ओर से किस्त भरवाने के लिए पत्र पहुंचा तो मामला उजागर हुआ। गांव की महिलाओं ने बुधवार को डीसी नरेश नरवाल को इस संबंध में शिकायत दी। डीसी ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गतौली गांव की कुछ महिलाएं बुधवार को डीसी से मिलीं। उन्होंने बताया कि उनके गांव की एक महिला लगभग पांच वर्ष से उनसे जुड़ी है। महिला का पति बैंकों के माध्यम से लोन करवाने का काम करता था। इस दौरान जब भी महिलाओं को लोन की जरूरत होती तो वह महिला से संपर्क कर लोन जारी करा लेतीं थीं। लोन की किस्त भी वह महिला के पास ही जमा करवाती थीं। महिलाओं का आरोप है कि कई माह पहले उनके दस्तावेज महिला ने बिना बताए लिए थे। इस दौरान महिला ने उनके इन दस्तावेजों पर लोन भी ले लिया।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि गांव में ऐसी करीब 85 महिलाएं हैं। जिनके दस्तावेजों पर 30 से 50 हजार रुपये तक का कर्ज लिया गया है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि इसके पूर्व कर्ज की कई किस्त भी महिला ने बैंक में जमा नहीं करवाई। एक महिला के नाम दो से तीन लोन कई बैंकों से लिया गया है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि यह महिला अब गांव से अपने पति के साथ फरार हो गई है। महिलाओं ने डीसी से मांग की है कि महिला द्वारा उनके नाम पर करवाए गए लोन की राशि को महिला से ही भरवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं जमा करवाई किस्त
महिलाओं ने बताया कि पहले से जो लोन करवाए गए थे। वह उनकी किस्त इसी महिला के पास जमा करवा रही थीं, लेकिन इस महिला ने उनके द्वारा दी गई राशि को बैंक में जमा नहीं करवाया। इसके अलावा आज तक उनको इस संबंध में कोई रसीद भी नहीं दी गई।
प्रकरण की जानकारी है। गतौली गांव की महिलाओं ने शिकायत की है। मामले की जांच करवाई जाएगी।
नरेश नरवाल, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed