फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   women reaches police ation after picking up 5 kg charas from home

घर से पांच किलो चरस उठाकर पुलिस थाना पहुंची महिला

Sat, 04 Jan 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
women reaches police ation after picking up 5 kg charas from home
पति और उसके दोस्त ने महिला को पीटा तो वह घर में रखी पांच किलो चरस लेकर रोहतक रोड पुलिस चौकी पहुंच गई। भिवानी रोड स्थित विकास नगर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति और पति का दोस्त नशा तस्करी करते हैं। पति ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

महिला प्रवीण ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से गांव निडाना की रहने वाली है। फिलहाल वह भिवानी रोड स्थित विकास नगर में रह रही है। उसके पति राजेंद्र के पास गांव का ही डॉ. राजेश नामक व्यक्ति आता है। महिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है तथा उसे जान से मारने की धमकी देता है। उसका पति राजेंद्र और डॉ. राजेश नशा तस्करी का काम करते हैं। इस समय वह दोनों घर से बाहर थे तो वह उनके द्वारा लाया गया नशीला पदार्थ अपने साथ लेकर चौकी आ गई। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने जब कट्टे को खोलकर देखा तो उसमें से पांच किलो चरस मिली। पुलिस ने प्रवीण की शिकायत पर उसके पति राजेंद्र तथा डॉ. राजेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed