फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women protest against open liquor vend in Danuda

Jind News: दनौदा में खुले शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन

Mon, 18 Mar 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 18 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Women protest against open liquor vend in Danuda
17जेएनडी41: शराब के ठेके के सामने विरोध जताती महिलाएं। संवाद
नरवाना। दनौदा गांव में खुले शराब ठेके के विरोध में रविवार को महिलाओं ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर शराब के ठेके को उठवाने की मांग की। गांव की महिलाओं ने ठेके के आगे लगभी एक घंटा तक नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि इस तरह से गांव में शराब ठेके खुलेंगे तो उनको ज्यादा परेशानी होती है। वह किसी भी हालत में शराब के ठेकों को खुलने नहीं देंगी। विरोध दर्ज करवाते हुए उनका कहना था कि पती की जिस जगह पर यह ठेका खुला है, उसके आगे से दिनभर में महिलाओं का आना-जाना लगा रहता है। घर में बहन बेटियां भी होती हैं। शराबी आदमी यहां से शराब लेकर निकलता है और कई बार तो यहीं पर बैठे रहते हैं। इस स्थिति में डर लगा रहता है कि कहीं ठेके के आगे से महिलाओं को गुजरते समय किसी बात की अनहोनी नहीं हो जाए। इसी कारण से यह ठेका नहीं होना चाहिए। महिलाओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही यहां से ठेके को नहीं हटाया गया तो वह खुद ही इसे यहां से हटाने का काम करेंगी उसके लिए फिर चाहे उन्हें किसी भी तरह का कदम क्यों नहीं उठाना पड़े।

17जेएनडी41: शराब के ठेके के सामने विरोध जताती महिलाएं। संवाद

17जेएनडी41: शराब के ठेके के सामने विरोध जताती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed