फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women opened front against MP JP

Jind News: सांसद जेपी के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

Mon, 24 Jun 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 24 Jun 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Women opened front against MP JP
23जेएनडी01 : सांसद जयप्रकाश के ​खिलाफ नारेबाजी करती महिलाएं। संवाद
जींद। हिसार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश के महिलाओं पर दिए गए बयान की चारों तरफ निंदा हो रही है। मध्य उत्तरी हरियाणा विकास संगठन की युवा अध्यक्ष वृंदा शर्मा ने कहा कि जयप्रकाश को महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति का भी अपमान किया है। ऐसे में कांग्रेस को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को काफी संख्या में महिलाएं रोहतक रोड पर स्थित शिव स्कूल में इकट्ठा हुईं। उनका नेतृत्व वृंदा शर्मा ने किया। शर्मा ने कहा कि जयप्रकाश के महिलाएं विरासत की हकदार नहीं वाला बयान महिलाओं का अपमान करने वाला है। इसके लिए उनको महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आयरन लेडी इंदिरा गांधी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत संभालते हुए भारत वर्ष को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत ने काफी विकास किया। इसी प्रकार सोनिया गांधी ने भी लंबे समय तक कांग्रेस की कमान संभाली और महत्वपूर्ण कार्य किए। जयप्रकाश सांसद हैं, वह भी इसी पार्टी के टिकट पर चुने गए हैं। यह बयान महिलाओं के साथ इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी व राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के भी खिलाफ जाता है। इस प्रकार के बयान देने पर कांग्रेस हाईकमान को भी जयप्रकाश के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर मनीषा, संतरो देवी, सुमन, अंजू, पूजा, मंजू शर्मा, संजना, कलावती, प्रीती, पूजा, नीलम, सरिता किरण, कमलेश व अन्य मौजूद रहीं।

23जेएनडी01 : सांसद जयप्रकाश के खिलाफ नारेबाजी करती महिलाएं। संवाद

23जेएनडी01 : सांसद जयप्रकाश के खिलाफ नारेबाजी करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed