फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women in suspicious circumstances in Alewa scorched by fire

अलेवा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला आग से झुलसी

Thu, 25 Sep 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Thu, 25 Sep 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
गांव अलेवा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला झुलस गई। महिला को अस्पताल में दाखिल कराया गया। महिला ने ससुरालीजनों पर केरोसीन डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास तथा दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

 गांव अलेवा निवासी रीना पत्नी धर्मेंद्र ने अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लगभग नौ साल पहले उसकी शादी गांव अलेवा निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और अक्सर मारपीट करते थे। जब दहेज डिमांड नहीं पूरी हुई तो 22 सितंबर को केरोसीन डालकर आग लगा दी। बचाव में शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

आग से वह गंभीर रूप से झुलस गई। बाद में उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। उसने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी हत्या करने का प्रयास किया था। पुलिस ने रीना की शिकायत पर गांव अलेवा निवासी पति धर्मेंद्र, ननद रीना, सास नन्हा देवी, जीजा कर्णा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना तथा हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed