{"_id":"5d4089e28ebc3e6ccf65447c","slug":"women-hanged-jind-news-rtk5084620106","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके आकर महिला ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके आकर महिला ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
गांव मालवी में अपने मायके आकर 24 वर्षीय विवाहिता ने सिलिंग फैन के सहारे चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। साढ़े पांच महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव मालवी निवासी जगबीर ने कहा कि उसे 10 फरवरी को अपनी बेटी सुषमा की शादी रोहतक जिले के गांव भैरो भैणी निवासी बिजेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद उसकी बेटी जब ससुराल गई तो उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बीच उसकी बेटी परेशान होकर मायके आ गई। इसके बाद दोनों पक्षों की बातचीत हुई और सुषमा की ससुराल के लोगों ने आगे से इस प्रकार की शिकायत नहीं आने की बात कहकर बेटी को ससुराल बुला लिया था। इसके बाद भी बेटी के ससुराल वाले उसे परेशान करना नहीं बंद किए। अभी कुछ दिन पहले ही उसने बेटी को मालवी लेकर आए थे। यहां आकर बेटी परेशान रहने लगी तथा बार-बार ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित करने का जिरह करती रही। बेटी ने साफ कह दिया था कि वह अब वापस ससुराल नहीं जाएगी। इसी परेशानी के चलते उसने रात में नौ बजे घर में बने चौबारे में अपनी ही चुन्नी से फांसी का फंदा लगा लिया। इसके बाद उन्होंने सूचना पुलिस को दी।
पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
एसआई सुरेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मृतका के पिता जगबीर की शिकायत पर उसकी बेटी के पति बिजेंद्र, ससुर बलजीत, सास सुलोचना व ननद कमलेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।