फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   It is mandatory to affix high-security number plates on vehicles; action will be taken in case of non-compliance.

Jind News: वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Fri, 30 Oct 2026 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
It is mandatory to affix high-security number plates on vehicles; action will be taken in case of non-compliance.
जींद। वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य है। बिना नंबर प्लेट, अस्पष्ट या नियमों के विपरीत नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा वाहनों पर नियमों के विरुद्ध ब्लैक फिल्म का प्रयोग करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

यह निर्देश डीएसपी विपिन अहलावत ने ऑटो यूनियन के सदस्यों के साथ बैठक के दौरान दिए। एसपी उपासना के मार्गदर्शन में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए जींद पुलिस की ओर से वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में डीएसपी ने ऑटो चालकों और यूनियन सदस्यों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


स्पष्ट दिखाई देनी चाहिए नंबर प्लेट
बैठक में डीएसपी विपिन अहलावत ने कहा कि सभी वाहन चालक अपने वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप एचएसआरपी लगवाना सुनिश्चित करें। बिना नंबर प्लेट या अस्पष्ट और गलत तरीके से लगाई गई नंबर प्लेट के साथ वाहन सड़क पर न चलाएं। नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर वाहन की पहचान करने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात नियमों का पालन करने की अपील
डीएसपी ने वाहन चालकों को नियमों के विरुद्ध ब्लैक फिल्म का प्रयोग नहीं करने और वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑटो चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर अनुशासन बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed