फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   women expire due to poison

जहर से महिला की मौत, ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप

Fri, 05 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जींद
ब्यूरो/अमर उजाला/जींद Updated Fri, 05 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि लड़का नहीं होने के चलते उसका पति व सास उसे प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर पति व सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


 पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गांव निर्जन निवासी महेंद्रो (29) वारवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर के प्रभाव में आ गई।

परिजनों ने उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता रतन कालोनी जींद निवासी राजकुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी महेंद्रो का 12 साल पहले निर्जन निवासी सोनू के साथ की थी।
विज्ञापन


शादी के कई वर्षों तक उसे कोई बच्चा नहीं हुआ। जिसके चलते परिजन उसे प्रताड़ित करने लगे। चार साल पहले उसकी एक लड़की हुई, उसके ससुरालीजन उससे खुश नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका पति सोनू तथा सास सावित्री लड़का नहीं होने पर ताने देते थे और लड़का नहीं होने पर बार-बार प्रताड़ित करते थे। इसके बाद उसकी बेटी महेंद्रो उसके पास आ गई और एक सप्ताह पहले ही वह उसे उसके ससुराल निर्जन छोड़कर आया था।

उसने आरोप लगाया कि वीरवार रात को उसके पति सोनू तथा सास सावित्री ने योजनाबद्ध तरीके से उसे जहरीला पदार्थ दे दिया। महिला की मौत की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतका के शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर पति सोनू तथा सास सावित्री के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।


मामले के जांच अधिकारी जगदीश ने बताया कि महिला की जहर के प्रभाव में आने से मौत हुई है। मायका पक्ष ने पति व सास पर आरोप लगाए हैं। दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed