फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women employees tied Rakhi to their colleagues at the Rani Talab protest site.

Jind News: रानी तालाब धरनास्थल पर महिला कर्मचारियों ने साथियों को बांधी राखी

Fri, 28 Aug 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Women employees tied Rakhi to their colleagues at the Rani Talab protest site.
फोटो 28जेएनडी07-रानी तालाब धरनास्थल पर हड़ताली कर्मचारियों को राखी बांधती महिला कर्मचारी। स्रोत
जींद। रानी तालाब धरनास्थल पर शुक्रवार को नगरपालिका और फायर ब्रिगेड के हड़ताली कर्मचारियों ने रक्षाबंधन पर्व संघर्ष और एकजुटता के संदेश के साथ मनाया। हड़ताल में शामिल महिला कर्मचारियों ने अपने साथियों की कलाई पर राखी बांधकर आपसी भाईचारे, एकता और आंदोलन में एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

महिला कर्मचारी बेदो, कविता, सावित्री, ऊषा, निर्मला, केलो, कांता, सुमन, रानी, कृष्णा, फूलकली, किरण, संतरो, मूर्ति, माया, रेखा, संतोष, सुदेश, रोशनी और अनीता समेत अन्य ने हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को राखी बांधी। उन्होंने कहा कि यह राखी केवल भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक नहीं, बल्कि संघर्ष में एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहने का संकल्प है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान किसी भी साथी को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान संजीव ढांडा, ब्लॉक प्रधान मंदीप नेहरा, सीटू कोषाध्यक्ष पवन कुमार, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला सचिव राजकुमार श्योकंद, नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सोहनलाल और ब्लॉक प्रधान बिजेंद्र कांगड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed