फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   women chairperson will be made in jind

पुराने ड्रा के हिसाब से ही होंगे जिले के तीनों नगरपालिका व परिषदों में चुनाव

Wed, 27 Oct 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
women chairperson will be made in jind
नगर परिषद व पालिकाओं के चेयरपर्सन पद के लिए दोबारा ड्रा होने पर प्रधानी का सपना देख रहे कुछ लोगों के सपने एक बार फिर टूट गए हैं। सरकार ने पुराने ड्रॉ के अनुसार ही चुनाव करवाने का फैसला लिया है। इसके अनुसार जींद, नरवाना व सफीदों में तीनों जगह ही महिलाओं के सिर प्रधानी का ताज सजेगा। वहीं उचाना नगरपालिका में खुला मुकाबला होगा।
विज्ञापन

जिले में जींद व नरवाना नगरपरिषद, उचाना व सफीदों नगरपालिका के चेयरमैन पद के लिए चुनाव होना है। इसके लिए 22 जून को चंडीगढ़ में ड्रॉ किया गया था। जींद, नरवाना व सफीदों में चेयरमैन का पद महिलाओं के लिए आरक्षित हुआ। जींद व नरवाना में पिछली योजना में भी महिला ही चेयरपर्सन रहीं हैं। जून महीने में ही तीनों नगर पालिका व परिषदों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। उचाना नगर पालिका चेयरपर्सन के लिए खुला मुकाबला होगा। इसके लिए राजनीतिक सरगर्मियां शुरू हो चुकी हैं। सफीदों नगरपालिका में चेयरमैन पुरुष है, यहां भी अब अब महिला चेयरपर्सन बनेगी। चेयरमैन के चुनाव में 22 जून से पहले काफी लोग सक्रिय थे, लेकिन महिलाओं के लिए आरक्षित होने पर इनमें काफी कमी आई। हालांकि कुछ लोगों ने अपने परिवार की महिलाओं द्वारा चुनाव लड़वाने की तैयारी भी शुरू करवा दी है। पिछले दिनों में दोबारा ड्रॉ की चर्चाएं चलने से फिर से इन लोगों की उम्मीदें बंधी, लेकिन एक बार फिर पहले वाली स्थिति पर ही चुनाव होना तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed