फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman's body found in Hansi branch canal, not identified

Jind News: हांसी ब्रांच नहर में मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं

Mon, 24 Jul 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 24 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in Hansi branch canal, not identified
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। हांसी ब्रांच नहर में जयंती देवी मंदिर के पास रविवार दोपहर को एक अधेड़ महिला का शव मिला। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का शव बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।


शहर थाना पुलिस को रविवार दोपहर सूचना मिली थी कि जयंती देवी मंदिर के पास हांसी ब्रांच नहर में महिला का शव उतराया हुआ है। इस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से महिला के शव को बाहर निकाल लिया। आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत डूबने से हुई है। उसकी उम्र लगभग 50-55 वर्ष है। शिनाख्त न होने के कारण शव का नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। शहर थाना प्रभारी सतनारायण वर्मा का कहना है कि महिला के पास से ऐसा कुछ बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस मृतका की शिनाख्त में लगी हुई है।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन

23जेएनडी13-हांसी ब्रांच नहर से शव निकालते हुए गोताखोर। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed