फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman's body found in Bhakra canal, could not be identified

Jind News: भाखड़ा नहर में मिला महिला का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

Thu, 30 May 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 30 May 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in Bhakra canal, could not be identified
जींद। भाखड़ा नहर बरवाला ब्रांच में सिंचाई विभाग के बेलदार को ड्यूटी के दौरान एक महिला का शव मिला। इसकी सूचना गढ़ी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में महिला की पहचान नहीं हुई। इसमें गढ़ी थाना ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में सिंचाई विभाग के बेलदार लोन निवासी जयबीर ने बताया कि वह सिंचाई विभाग में बेलदार की नौकरी करता है। वह बुधवार को अपनी ड्यूटी पर था। ड्यूटी के दौरान वह भाखड़ा नहर पर गया हुआ था। इस दौरान एक महिला की लाश नहर में तैरती दिखाई दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर जाकर महिला की लाश को निकाला। मृतक महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष थी।
विज्ञापन

महिला जामनी रंग का सलवार व कुर्ता पहने हुए थे। महिला के बाएं हाथ पर काले रंग का धागा बंधा था। गले में काला डोरा था। महिला की हत्या कर अज्ञात लोगों ने शव को नष्ट करने के लिए नहर में फेंका था। गढ़ी थाना पुलिस ने बेलदार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि शव को नरवाना के नागरिक अस्पताल में पहचान के लिए रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल महिला के शव की पहचान नहीं हुई है। पुलिस शव की शिनाख्त में लगी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed