{"_id":"61b7853c545f743d7a296a94","slug":"woman-who-falsely-accused-of-rape-sent-to-jail-jind-news-rtk632626443","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: 12 लोगों पर दुष्कर्म व धमकी देने का कराया केस दर्ज, एसआईटी जांच में आरोप निकले झूठे, अब खुद जाना पड़ा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद: 12 लोगों पर दुष्कर्म व धमकी देने का कराया केस दर्ज, एसआईटी जांच में आरोप निकले झूठे, अब खुद जाना पड़ा जेल
Mon, 13 Dec 2021 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:09 PM IST
सार
एससी-एसटी एक्ट मामले में गिरफ्तार महिला को पुलिस ने सोमवार को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया। महिला ने नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद में भाई व भाभी समेत 12 लोगों के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने और धमकी देने का झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को महिला थाना पुलिस ने सोमवार को एससी-एसटी एक्ट मामले में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसको अदालत के आदेश पर जिला जेल भेज दिया गया।
सफीदों के वार्ड नंबर 10 निवासी सुनील गहलावत ने एसपी कार्यालय में दी शिकायत में बताया था कि छह सितंबर 2020 को आरोपी युवती रेखा धीमान, उसके भाई संदीप उर्फ सैंडी और पिता जिले सिंह ने षड्यंत्र रचकर उसके और अन्य लोगों के खिलाफ महिला थाना में केस दर्ज करवाया था। उस मामले में एसपी जींद ने एसआईटी टीम का गठन करके इसकी जांच एएसपी अजीत सिंह शेखावत, डीएसपी सफीदों से कराई थी।
जांच में सभी आरोप झूठे पाए गए। इसके बाद केस रद्द कर दिया गया था। फिर आरोपी रेखा धीमान के खिलाफ महिला थाना ने 182 के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। इन तीनों और इनके अन्य साथियों ने उसे एक षड्यंत्र के तहत उसे फंसाया था। इसकी वजह से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
डीएसपी हेडक्वार्टर जींद जितेंद्र सिंह ने बताया कि झूठा केस दर्ज कराने पर दर्ज हुए एससी-एसटी एक्ट के मामले में पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपी युवती के भाई संदीप उर्फ सैंडी और उसके पिता जिले सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।