फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman thrown out of home after being beaten for not bringing dowry

Jind News: दहेज नहीं लाने पर मारपीट कर महिला को घर से निकाला

Wed, 06 Sep 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 06 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Woman thrown out of home after being beaten for not bringing dowry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। ससुरालनजनों ने दहेज नहीं लाने पर मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया। आरोपी पति ने अप्राकृतिक यौन शोषण किया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।


शहर की एक कॉलोनी की युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले रोहतक निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह तक तो सब ठीक-ठाक रहा लेकिन उसके बाद ससुरालजनोंं ने उसके साथ बुरा बर्ताव करना शुरू कर दिया और दहेज के लिए ताने मारने लगे। दहेज न लाने पर उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। बिना दहेज वापस लौटने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी। आरोप लगाया कि उसके पति ने उसका अप्राकृतिक यौन शोषण किया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुरालजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed