फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman Struck by Car; Dies During Treatment

Jind News: महिला को कार ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत

Sun, 31 May 2026 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Woman Struck by Car; Dies During Treatment
जींद। नरवाना क्षेत्र के गांव गढ़ी बस अड्डे के पास सड़क पार कर रही महिला को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

पीपलथा निवासी अंग्रेज सिंह ने एफआईआर में बताया कि 55 वर्षीय माता जसवीर कौर 28 मई को पंजाब के पटियाला जिले में स्थित अपने मायके धमेहेड़ी से लौट रही थी। उनकी माता गढ़ी बस अड्डे पर बस से उतरकर सड़क पार कर रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान दातासिंह वाला गांव की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक धनौरी निवासी सुशील कुमार उसकी मां को नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरो ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल अग्रोहा रेफर कर दिया लेकिन शनिवार को उनकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई भीम सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला के बेटे अंग्रेज सिंह के बयान पर आरोपी चालक सुशील कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed