फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   woman's throat cut by ax

कुल्हाड़ी से महिला का गला काटा

Wed, 10 Sep 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Wed, 10 Sep 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन

उपमंडल के गांव मुआना में सोमवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के पीछे दहेज की मांग बताई जा रही है। महिला ने 15 दिन पहले की एक नवजात लड़के को जन्म दिया था। महिला के पिता ने उसके पति समेत अन्य पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 
गांव मुआना का रहने वाला सतीश रविवार रात करीब अढ़ाई बजे शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी 22 वर्षीय पत्नी पूजा के साथ झगड़ा किया। आपस में कहासुनी यहां तक बढ़ गई कि सतीश ने घर में पड़ी कुल्हाड़ी को उठाकर पूजा के गले पर जोरदार वार कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि सतीश ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना रात को ही पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नगर के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार पानीपत जिले के कारद गांव निवासी पूजा की शादी सात मार्च 2012 को मुआना में सतीश के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही वर पक्ष के लोगों द्वारा पूजा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

पूजा पर होने वाले अत्याचारों का जिक्र करते हुए पूजा के पिता महाबीर ने बताया कि एक बार पहले भी सतीश ने पूजा के पेट में लात मार दी थी, जिस कारण पूजा को अपने गर्भ में पल रहे आठ माह के बच्चे को खोना पड़ा था। महाबीर ने बताया कि 15 दिनों पहले उसकी बेटी ने लड़के को जन्म दिया था।

बच्चों के जन्म के बाद की रश्मों को पूरा करने के लिए वे पिछले रविवार को पीलिया देने के लिए आए थे। पीलिया में दिए गए सामान को लेकर सतीश व पूजा में कहासुनी हो गई थी। महाबीर ने बताया कि पूजा के साथ जो कुछ रात को घटित हुआ उसके बारे में उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।


इस मामले में थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह रात को ही तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर गए थे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पूजा के पिता महाबीर की शिकायत के आधार पर पूजा के पति सतीश, ससुर रणजीत, सास किरन, जिंद्र व सोनू देवर एवं ससुर रणजीत का भांजा पानीपत के गांव कठ सरनाई वासी जयपाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed