{"_id":"6622ca216a4cd811b70ea414","slug":"woman-riding-auto-injured-due-to-drivers-negligence-jind-news-c-199-1-sroh1006-115953-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चालक की लापरवाही से ऑटो सवार महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चालक की लापरवाही से ऑटो सवार महिला घायल
Sat, 20 Apr 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 20 Apr 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
जींद। उचाना से बनभौरी रास्ते पर चालक की लापरवाही से ऑटो सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए नागरिक अस्पताल जींद रेफर कर दिया गया। उचाना थाना पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कैथल जिले के गांव धुंधरेहड़ी निवासी 52 वर्षीय भतेरी ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल को सुबह वह सजूमा से वह, उसका देवर किताबा, देवरानी सुमन और अनीता ट्रेन से माता बनभौरी में पूजा करने के लिए जा रहे थे। उचाना रेलवे स्टेशन से बनभौरी माता जाने वाले ऑटो में सवार हो गए। उसके बाद ऑटो चालक ने और सवारी बैठा ली। इसके बाद ऑटो लेकर माता मंदिर बनभौरी की तरफ चल पड़ा। रास्ते में चालक ऑटो को तेज रफ्तार और लापरवाही से भगाने लगा। इस पर सवारियों ने कहा कि वह ऑटो का आराम से चलाए, लेकिन चालक ऑटो को तेज रफ्तार में भगाता रहा। जब वह गांव मखंड नहर हेड पर पहुंचे तो ऑटो चालक ने कट मारा, जिस कारण उसका दाहिना पांव नहर पुल से जा टकराया। इससे उसको गंभीर चोट लगी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए नागरिक अस्पताल जींद रेफर कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण कुमार ने कहा कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद