फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman on parole tried to capture rented house

Jind News: पैरोल पर आई महिला ने किराये के मकान पर कब्जा करने का किया प्रयास

Sun, 02 Jun 2024 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 02 Jun 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Woman on parole tried to capture rented house
01जेएनडी18: मकान के बाहर से आरोपी महिला से बात करती पुलिस।  स्रोत सोशल मीडिया।
जींद। अर्बन एस्टेट में मकान में घुसकर कब्जा करने का प्रयास व तोड़फोड़ करने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने पैरोल पर आई महिला रितु लाठर समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर रितु लाठर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में अर्बन एस्टेट निवासी यशविंदर ने बताया कि उसने कई वर्ष पहले रितु लाठर को अपने मकान का नीचे का हिस्सा किराये पर दिया था। कुछ साल बाद रितु को एनडीपीएस एक्ट में सजा हो गई।
विज्ञापन

अब 3 साल से जेल में बंद थी। इस दौरान उसने मकान का किराया नहीं दिया तो उन्होंने उसके जानकारों व रिश्तेदारों को इसके बारे में बताया। इसके बाद मकान खाली करवाने के लिए अदालत में केस भी डाला था। इस पर उनके रिश्तेदार मकान से रितु लाठर का सामान ले गए। अब 18 मई को वह पैरोल पर आई है। महिला आए दिन हंगामा करके उनके मकान पर कब्जा करना चाहती है। 31 मई को रितु लाठर अपने साथ तीन लोगों को लेकर आई और दीवार फांदकर उनके घर में घुस गई। मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। यह सारी घटना मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की जानकारी डायल 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को अपने साथ ले गई। इस पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने रितू लाठर के अलावा तीन अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

01जेएनडी18: मकान के बाहर से आरोपी महिला से बात करती पुलिस।  स्रोत सोशल मीडिया।

01जेएनडी18: मकान के बाहर से आरोपी महिला से बात करती पुलिस।  स्रोत सोशल मीडिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed