फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman murdered in Uchana, stab marks on body with sharp weapon

उचाना में महिला की हत्या, शरीर पर मिले तेजधार हथियार से वार के निशान

Thu, 18 Mar 2021 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered in Uchana, stab marks on body with sharp weapon
मौके पर जांच करते पुलिस कर्मचारी। संवाद - फोटो : Jind
मंडी स्थित गैस एजेंसी के पीछे एक मकान में 58 वर्षीय वृद्ध महिला का शव मिला है। महिला के शरीर पर तेजधार हथियार से वार करने के निशान हैं। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि लूटपाट के इरादे से हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। मृतका के शरीर पर चाकू मारे गए थे और प्रथम दृष्टि में यह लग रहा है कि किसी ने लूटपाट के उद्देश्य से वृद्ध महिला की हत्या की है। पुलिस के अनुसार हिसार जिला के गांव कोथ कलां निवासी राजबीर की 60 वर्षीय पत्नी रोशनी का शव घर पर खून से लथपथ हालत में मिला है। मृतका के शरीर पर चाकू के वार हैं और वह बेड पर ही मृत अवस्था में मिली है। शव की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। उचाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। उचाना थाना प्रभारी रविंद्र के अनुसार रोशन उचाना में अपने बेटे व पुत्रवधू के साथ रहती थी। रोशनी का बेटा दिल्ली में गेस्ट टीचर है, जबकि पुत्रवधू उचाना में ही निजी स्कूल में शिक्षक है। रोशन की पुत्रवधू वीरवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दवाई लेने नरवाना गई थी। शाम करीब छह बजे जब वह घर आई तो उसने अपनी सास रोशन को बेड पर खून से लथपथ पड़ा पाया। इस पर महिला चिल्लाकर बेहोश हो गई। इसके बाद जब पड़ोसी अंदर गए तो पूरा नजारा देखा और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी के अनुसार फिलहाल पड़ोसियों से पूछताछ में किसी के घर आने की जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद ही पूरी घटना का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed