फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman going to dump garbage hit by car

Jind News: कूड़ा डालने जा रही महिला को कार ने मारी टक्कर

Mon, 23 Dec 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 23 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Woman going to dump garbage hit by car
जींद। भिवानी रोड पर ट्रॉली में कूड़ा डालने जा रही महिला को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


भिवानी रोड निवासी मोनू नेहरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 दिसंबर की सुबह उनकी मां सुदेश घर का कचरा नगर परिषद की ट्रॉली में डालने गई थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने कार को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाकर मां को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गई। दुर्घटना को अंजाम देकर कार चालक मौके से फरार हो गया। उनकी मां को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जांच अधिकारी एचसी पवन कुमार ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed