{"_id":"64dfb4fbac7a274b43049996","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-fear-of-murder-jind-news-c-199-1-sroh1006-4254-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका
Fri, 18 Aug 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
18जेएनडी15-नागरिक अस्पताल में शव लेने के लिए पहुंचे मृतका के परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। किनाना गांव में वीरवार की रात 33 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और मृतका के मायका पक्ष के लोग पहुंचे। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि ससुरालजनों ने उनकी बेटी की गला घोटकर हत्या की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में पति समेत आठ ससुरालजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
करनाल जिले के गांव बाहरी निवासी रामस्वरूप ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 32 वर्षीय बेटी कविता की शादी वर्ष 2007 में किनाना गांव निवासी कृष्ण के साथ हुई थी। शादी के दो महीने बाद ही कविता के साथ उसका पति मारपीट करने लगा। इसके चलते कई बार पंचायतें भी हुईं। पंचायत में समझौता होने के बाद उसकी बेटी को ससुराल भेज दिया जाता था लेकिन ससुराल जाते ही उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता था। वीरवार की रात को उसकी बेटी की उसके पति कृष्ण, कर्मबीर, संदीप, अनिल, मूर्ति, महाबीर, वकील और गोविंद ने गला घोट कर हत्या कर दी। मृतका के पिता ने बताया कि कविता को उसकी ससुराल के लोग शादी के बाद से ही परेशान करते थे। बेटी को मारपीट कर बार-बार घर से निकाल दिया जाता था।
बॉक्स
दस दिन पहले मारपीट कर घर से निकालने की दी थी शिकायत
कविता ने दस दिन पहले सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया था कि पति कृष्ण, कर्मबीर, संदीप, अनिल, मूर्ति, महाबीर ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। ससुरालजनों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद वीरवार को सीआरएसयू पुलिस चौकी में दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई थी। इस पंचायत में भी ससुराल पक्ष के लोग कविता को खुश रखने का आश्वासन देकर उसे अपने साथ ले गए थे। पिता राम स्वरूप ने आरोप लगाया कि इसके बाद रात को ही ससुरालजनों ने उसकी बेटी की गला घोट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
वर्जन
सदर थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति कृष्ण समेत कर्मबीर, संदीप, अनिल, मूर्ति, महाबीर, वकील और गोविंद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।-मोनिका देवी, इंचार्ज, पुलिस चौकी सीआरएसयू जींद
फो