फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman dies during treatment, relatives accuse hospital of negligence

महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

Wed, 04 Aug 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during treatment, relatives accuse hospital of negligence
पिल्लूखेड़ा के एक निजी अस्पताल में महिला के बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। महिला के परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का मामला दर्ज करवाया है। गांव रिटौली निवासी वजीर ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दिए बयान में उसकी बहन गांव मलार निवासी सुनीता के पेट में दर्द था। जहां पर सोनी अस्पताल के संचालक डॉ. संदीप ने आपरेशन के लिए 17 हजार रुपये मांगे। देर रात को सुनीता के बेटे मनीष को वहां के स्टाफ ने कहा कि पानीपत से चिकित्सक आ गया है और सुनीता को अंदर कमरे में ले गए। जहां पर करीब दो घंटे के बाद आरोपियों ने कहा कि ऑपरेशन हो गया है और पूरे रुपये जमा करवा दो। थोड़ी देर के बाद कहा कि सुनीता की तबीयत बिगड़ गई है। इसलिए अब जींद के निजी अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ेगा। इसके बाद उसको आस्कर अस्पताल जींद में दाखिल करवा दिया, जहां पर सुनीता की मौत हो गई। वजीर ने कहा कि अस्पताल संचालक ने ऑपरेशन थियेटर की सुविधा नहीं होने के बावजूद आपरेशन किया है। जांच अधिकारी एएसआई सत्यवान ने बताया कि अस्पताल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed