फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman died after roof collapsed in Jind

Jind: जर्जर मकान की छत गिरी, मलबे के नीचे दबने से बुजुर्ग महिला की मौत, मकान के चारों तरफ जमा है बरसाती पानी

Sun, 24 Jul 2022 01:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)। Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 24 Jul 2022 01:19 PM IST
सार

गांव रधाना निवासी अर्जुन की पत्नी फूलपति (67) मकान के बाहर वाले कमरे में सोई हुई थी। रात को अचानक कमरे की छत गिर गई। जिसमें मलबे के नीचे दब गई।

विज्ञापन
Woman died after roof collapsed in Jind
जींद में गिरी मकान की छत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जींद के गांव रधाना में शनिवार रात मकान की छत गिरने से मलबे के नीचे दब कर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। बताया जाता है कि मकान के चारों तरफ बरसाती पानी खड़ा हुआ था। जिस कमरे में बुजुर्ग महिला थी उसकी छत कमजोर हो चुकी थी। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव रधाना निवासी अर्जुन की पत्नी फूलपति (67) मकान के बाहर वाले कमरे में सोई हुई थी। रात को अचानक कमरे की छत गिर गई। जिसमें मलबे के नीचे दब गई। परिजनों को घटना का रविवार सुबह उस समय पता चला जब परिवार के लोग सो कर उठे और बुजुर्ग महिला को चाय देने के लिए उसके कमरे में गए। 
विज्ञापन


महिला को जब तक मलबे से बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के बेटे जयभगवान ने बताया कि वह  मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसके मकान में चार कमरे बने हुए हैं। बाहर वाले कमरे में उसकी मां फूलपति सोती थी। बारिश के कारण मकान के चारों और बरसाती पानी खड़ा हुआ है। मकान पुराना होने के कारण उसकी छत भी जर्जर हो चुकी थी। परिवार के अन्य सदस्य मकान के पिछले कमरों में सोए हुए थे। रात को कमरे की छत गिर गई। मलबे के नीचे दबने से उसकी मां की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना के जांच अधिकारी वजीर सिंह ने बताया कि मकान के चारों तरफ पानी खड़ा हुआ है और मकान भी पुराना था। बारिश के कारण रात को मकान की छत गिर गई। जिसमें महिला की मौत हो गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed