फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman complains to DC regarding getting street level corrected

Jind News: गली का लेवल ठीक करवाने को लेकर महिला ने डीसी को दी शिकायत

Tue, 11 Feb 2025 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Woman complains to DC regarding getting street level corrected
10जेएनडी40: शिकायत की प्रति दिखाते हुए महिला शिल्पा पूरी।  संवाद - फोटो : मगरमच्छ को पकड़कर लेजाते ग्रामीण।
सफीदों। सफीदों के वार्ड नंबर 16 स्थित शिव काॅलोनी में गली का लेवल सही तरीके से नहीं करने की शिकायत डीसी मोहम्मद इमरान रजा से की गई है। गली निवासी महिला शिल्पा पूरी के आरोप है कि नगरपालिका के अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। अधिकारी गली को सही लेवल से नहीं बनवा रहे हैं। गली को कहीं से ऊंची तो कहीं से नीची बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि जब गली का लेवल सही करवाने को लेकर वह पालिका सचिव से मिलने पहुंची तो उन्होंने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। सचिव ने उससे कहा कि वह किसी भी अधिकारी के पास चली जाए, गली तो इसी प्रकार से बनाई जाएगी।
विज्ञापन

शिल्पा पुरी ने बताया कि उनकी गली में जलभराव की स्थिति रहती थी और गली को अवैध रूप से ऊंची उठाया गया था। इसकी शिकायत उन्होंने नगरपालिका सफीदों में की थी। समस्या का समाधान ना होते देख उसने इसकी शिकायत एसडीएम ऑफिस सफीदों व डीसी कार्यालय जींद में लगने वाले समाधान शिविर में दो-दो बार की। वहां से पालिका सचिव को इस संबंध में कार्रवाई के आदेश प्राप्त हुए। इसके बास नगरपालिका सचिव ने कार्रवाई करते हुए हमारे घर के सामने गली को उखाड़ दिया। परंतु जिनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए लिखा था उनके घर के सामने गली की एक ईंट भी नहीं उखड़ी। उसने बताया कि अपने साथ हुए अभद्र व्यवहार की शिकायत डीसी को की है। शिकायत में उसने गली को सही लेवल से बनाने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव आशीष कुमार ने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए अभद्र व्यवहार के आरोप निराधार व गलत हैं। गली को सही मापदंडों के अनुसार बनाया जा रहा है। अगर फिर भी कोई दिक्कत है तो मौके का निरीक्षण करके उसे ठीक करवाया जाएगा।

10जेएनडी40: शिकायत की प्रति दिखाते हुए महिला शिल्पा पूरी।  संवाद

10जेएनडी40: शिकायत की प्रति दिखाते हुए महिला शिल्पा पूरी।  संवाद- फोटो : मगरमच्छ को पकड़कर लेजाते ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed