{"_id":"c1d0df99068dbf847ac4619d8395b287","slug":"woman-came-for-treatment-in-private-hospital-flirting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में उपचार के लिए आई महिला से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल में उपचार के लिए आई महिला से छेड़खानी
ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के प्राइवेट अस्पताल में एक महिला मरीज के साथ सोमवार देर रात छेड़खानी की गई। छेड़खानी करने के आरोप अस्पताल के कंपाउंडर व इस घटना की साजिश रचने का आरोप डाक्टर पर लगा है। रात को ही महिला व उसके परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने इस पर अस्पताल के कंपाउंडर को नामजद कर उसके खिलाफ छेड़खानी व डाक्टर के खिलाफ साजिश रचने का केस दर्ज किया है।
हिसार जिले के मसूदपुर गांव की एक 24 वर्षीय महिला सोमवार को उल्टी-दस्त के चलते शहर के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल हुई थी। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि देर रात अस्पताल में कमरे से उसकी सास को बाहर निकाल दिया गया उसके बाद कंपाउंडर व डाक्टर ने अंदर से कुंडी लगा ली।
विज्ञापन
इसके बाद उसके साथ छेड़खानी की। जब उसने इसका विरोध किया व शोर मचाया तो दरवाजा खोला गया। इसके बाद उसने अपने परिजनों को इसके बारे में बताया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला की शिकायत पर पुलिस ने अस्पताल के कंपाउंडर कुलबीर को नामजद कर उसके खिलाफ छेड़छाड़ करने व डाक्टर के खिलाफ वारदात की साजिश रचने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन