फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman beaten for dowry and thrown out of the house

Jind News: दहेज के लिए मारपीट कर महिला को घर से निकाला

Sun, 17 Aug 2025 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten for dowry and thrown out of the house
जींद। उचाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज के लिए महिला के साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने उसके पति, जेठ, सास और दो ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। महिला सीना देवी ने बताया कि उसकी शादी 5 जुलाई 2018 को कापड़ो निवासी कुलदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन

28 जून 2023 को उसके पति और जेठ संदीप, सास बिमला, ननद पिंकी तथा सुमन ने मायके से गाड़ी लेकर आने को कहा। जब उसने विरोध किया तो मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। फिर उसने पुलिस को शिकायत दी। उसका पंचायती फैसला हो गया था। 27 सितंबर 2024 को फिर पति, जेठ, सास और ननदों ने मारपीट की। इसके बाद जहर देने की कोशिश की गई। अब वह अपने तीनों बच्चों के साथ मायके में रह रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed